राजनांदगांव
खैरागढ़ में अटल स्मृति वर्ष संगोष्ठी आयोजित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। खैरागढ़ जिले में जिला भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति वर्ष के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं खैरागढ़ भाजपा विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा उपस्थित रहे। संगोष्ठी में पं. अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने स्वागत उद्बोधन देते अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने जिला भाजपा संगठन की संरचना, गतिविधियों और सभी मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संगोष्ठी प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आयोजित की गई है।
विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देश के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अटल अपनी हाजिर जवाबी और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। उनके कार्यकाल में भारत/पाकिस्तान बस सेवा की शुरूआत हुई, जो शांति और संवाद का प्रतीक थी।
मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि अटल स्मृति वर्ष संगोष्ठी का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अटल का जन्म एक शिक्षक परिवार में हुआ था और कविता की कला उन्हें विरासत में मिली। उनकी शिक्षा ग्वालियर में हुई और बाद में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। उन्होंने जनसंघ के गठन और उसके वैचारिक आधार पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन ने किया। संगोष्ठी में टीके चंदेल, घम्मन साहू, शशांक ताम्रकार, अनिल अग्रवाल, दिनेश वमौ, भावेश कोचर, जैनेन्द्र जंघेल, ललित सोनी, अनुज देवांगन, जीवन देवांगन, ललित चोपड़ा, विकेश गुप्ता, कोमल वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, देवकुमार सेन, दिलेश्वर यदु, नीलिमा गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, पंकज राजपूत, पन्ना मंडावी, राकेश ठाकुर, शत्रुघ्न साहू, रजेलाल पटेल, केशव चन्देल, लेखराम साहू, केशव चंदेल, हर्ष वर्मा, अशोक पाल, दीना जंघेल, चेतन वर्मा, अनूप वर्मा, रूपेंद्र रजक, विनय देवांगन, अनीश सिंह, नकुल साहू, अशोक साहू, चंदन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में अटल के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।


