राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 दिसंबर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान तथा भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत व जिला भाजयुमो के निर्देशानुसार भाजयुमो उत्तर व दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव का स्थानीय दिग्विजय कॉलेज के सामने पुतला दहन किया गया।
भाजयुमो जिला महामंत्री गोलू सूर्यवंशी ने बताया कि सनातन धर्म के ध्वजवाहक व बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तथा कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के व्यक्तित्व को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार अनर्गल व स्तरहीन बयानबाजी की जा रही है। जिससे पूरा सनातन धर्म आक्रोशित और उद्वेलित है। श्रीराम और सनातन संस्कृति तथा धर्म के प्रति आस्था पर कुठाराघात करने वाले अपने शराब घोटाले सहित अनेक भ्रष्टाचार कर्मों पर पर्दा डालने अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं, हिन्दू समाज उक्त घृणित कृत्य के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि रामराज्य के लिए कटिबद्ध साधु संतजनों पर भूपेश बघेल और उनके नेताओं ने स्तरहीन की परिकाष्ठा को लांघ दिया है। हमारे आराध्य प्रभु के अस्तित्व को सदैव नकारने वाले प्रदेश में अराजकता फैलाने का कुतर्क कर रहे हैं, उन्हें जनता समय आने पर जरूर सबक सिखाएगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंग भाटिया, दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, मंत्रीगण. चिन्टू सोनकर, उज्ज्वल कसेर, ज्ञानेश गुप्ता, पार्षद संजू बघेल, कोषाध्यक्ष कमलेश प्रजापति, यश पारख, शहर महामंत्रीद्वय द. आशीष जैन, प्रहलाद सिन्हा, महामंत्री उ. आदित्य पराते, शहर उपाध्यक्षगण हिमांशु सोनवानी, सुवितेश श्रीवास्तव, आशु कसार, अभिषेक यदु, अरविंद बैद, मंत्रीगण. जैकी सोनकर, अमितेश झा, संभव बैद, आशीष सिन्हा, विकास साहू, राजा स्वर्णकार, आशीष सोरी, सौरभ राजपूत, रोहित सिन्हा, प्रिंस राजपूत, हर्ष चौधरी, अंजनेय शर्मा, दामन पदम सहित भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में
उपस्थित थे।


