राजनांदगांव

नगर निगम गणेश पर्व प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
24-Dec-2025 6:29 PM
नगर निगम गणेश पर्व प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

राजनांदगांव, 24 दिसंबर। नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव पर्व पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झांकी की प्रतियोगिता अ एवं ब वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त समितियों के परिणामों की घोषणा की गई। गणेश उत्सव प्रतियोगिता के परिणामों की गत दिनों आयोजित महापौर परिषद में स्वीकृति प्रदान की गई, जिन्हें निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

गणेश पर्व प्रतियोगिता के परिणामों के संबंध में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष 2025 में नगर निगम द्वारा आयोजित गणेश पर्व प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झांकी का चयन निर्णायकों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि गणेश प्रतियोगिता वर्ष 2025 के परिणामों में सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतियोगिता में प्रथम श्री पाटीदार गणेश उत्सव समिति जीई रोड पाटीदार भवन, द्वितीय मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति सदर बाजार व तृतीय लालबाग गणेश उत्सव समिति दुर्गा मंदिर परिसर लालबाग को प्राप्त हुआ है।


अन्य पोस्ट