राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 दिसंबर। महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंस सुंदरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुंदरा में बीएएमएस फस्ट ईयर के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के तहत जीतो राजनांदगांव लेडीज विंग द्वारा साइबर बीस यात्रा नामक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइबर पीस यात्रा के आयोजन में मुख्य अतिथि एसपी अंकिता शर्मा शामिल हुई। आयोजन में एएसपी राजनांदगांव राहुल देव शर्मा एवं सीएसपी राजनांदगांव वैशाली जैन, साइबर पीस यात्रा साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं एवं कॉलेज स्टॉफ को जागरूक किया गया। मिली जानकारी के अनुसार महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंस जीई रोड़ सुंदरा में बीएएमएस फस्ट ईयर के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के तहत जीतो राजनांदगांव लेडीज विंग द्वारा साइबर पीस यात्रा नामक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 12 नवंबर को किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी अंकिता शर्मा तथा एएसपी राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव वैशाली जैन को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि बढ़ते हुए साइबर ठगी एवं इसके विभिन्न तरीकों जैसे फेंक कॉल कर ठगी, लिंक भेजकर ठगी, स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाकर ठगी, एप्लीकेशन इन्सटॉल कर फर्जी ट्रेडिंग एप्प के माध्यम से या कॉल व एसएमएस फारवर्ड कर वाट्सअप हैककर लोगों से पैसा मांगने, वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लेकमेलिंग, डिजिटल एरेस्ट का झांसा देकर व अन्य कई प्रकार से लोगों को भ्रमित कर सायबर ठगी किया जाता है, के संबंध में उदाहरण देकर बताया गया तथा साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए।
एएसपी एवं सीएसपी द्वारा भी साइबर ठगी से बचने का पहला तरीका लोगों में साइबर जागरूकता होना बताया गया। साथ ही साइबर ठगी के शिकार होने के पश्चात किस प्रकार घर बैठे 1930 पर कॉल कर तत्काल रुपए होल्ड करवाने हेतु शिकायत दर्ज किया जा सकता है या निकटतम थाना व सायबर सेल जाकर अपनी शिकायत दर्ज किया जाए।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और कहा गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा किए गए साधारण कॉल, वीडियो कॉल को रिस्पोड ना करें, कोई भी बैंक फोन पर आपकी जानकारी नहीं मांगती, कोई ऐसी बैंक संबंधी या निजी जानकारी मांगे तो किसी से अपनी जानकारी शेयर ना करें। जीतो राजनांदगांव लेडीज विंग द्वारा साइबर पीस यात्रा कार्यक्रम में महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंस के डीन, शिक्षकगण, कॉलेज के स्टाफ एवं लगभग 250 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


