राजनांदगांव

किसानों को मिली आर्थिक मजबूती - विक्रांत
14-Dec-2025 3:31 PM
किसानों को मिली आर्थिक मजबूती - विक्रांत

शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 दिसंबर।
खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत सर्रागोंदी के आश्रित ग्राम मुस्का में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं शीतला मंच निर्माण का भूमिपूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत सभापति शैलेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। जिससे योजनाओं का लाभ तीव्र गति से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ में किसानों से धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है।
श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार के समय रुपए हुए 18 लाख आवासों की स्वीकृति मिली। जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000  रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। जिससे उन्हें आत्मसम्मान और आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री शशांक ताम्रकार, डॉ. चंदू वर्मा,  फुलेश्वरी  रामवतार साहू, प्रताप साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने धार्मिक आयोजन और शीतला मंच निर्माण कार्य की शुरूआत पर खुशी व्यक्त करते अतिथियों का आभार प्रकट किया।


अन्य पोस्ट