राजनांदगांव
महापौर ने सीएम, विस अध्यक्ष व खेल मंत्री का जताया आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 दिसंबर। शहर के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट तथा भवन व सडक़ निर्माण के लिए शासन द्वारा 6 करोड़ राशि स्वीकृति दी गई। स्वीकृति के लिए महापौर मधुसूदन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री व लेख मंत्री अरूण साव तथा सांसद संतोष पांडे का आभार व्यक्त किया है।
महापौर यादव ने कहा कि अपने मुख्यमंत्रीय कार्यकाल में डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव को अनेक सौगात देकर संस्कारधानी को एक अलग पहचान दिलाई। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम प्रमुख है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी के नाम से देश में प्रसिद्ध है, यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपनी पहचान बनाई है। खिलाडिय़ों की प्रतिभा को देखकर डॉ. रमन सिंह ने एस्ट्रोटर्फ की सौगात दी थी। लंबा समय हो जाने के कारण हॉकी स्टेडियम मरम्मत की आवश्यकता थी, जिस पर संस्कारधानी के खिलाडिय़ों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह एवं सांसद श्री पाण्डे का ध्यान आकृष्ट कराया।


