राजनांदगांव

महापौर ने सुनी कालोनीवासियों की समस्याएं
10-Dec-2025 9:31 PM
महापौर ने सुनी कालोनीवासियों की समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 दिसंबर। महापौर मधुसूदन यादव वार्ड नं. 45 स्थित रिद्धी-सिद्धी कालोनी में पहुंचकर पार्षद डुरेन्द्र साहू के साथ कालोनीवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत हुआ। उन्होंने कालोनी के एक क्षेत्र में पानी की समस्या के संबंध में चर्चा कर समाधान करने उप अभियंता अनुप पाण्डे को निर्देशित किया।

रिद्धी सिद्धी कालोनी में फेस 1 व 3 में पानी सप्लाई हो रही है, किन्तु फेस 2 में पानी की समस्या आ रही है। जिसके लिए कालोनीवासियों ने महापौर यादव से पाईप लाइन विस्तार करने मांग की थी। मांग अनुसार कालोनी के अंदर पाईप लाइन विस्तार किया गया परंतु पाईप लाइन मेन लाईन से नहीं जुडऩे से पानी की समस्या यथावत है। इसी समस्या पर महापौर का ध्यान आकृष्ट कराया गया, इस पर महापौर  यादव ने मंगलवार को कालोनी का वार्ड पार्षद एवं निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान फेस 2 में पानी समस्या के संबंध में कालोनीवासियों से चर्चा की। महापौर यादव ने तकनीकी  अधिकारियों से पानी समस्या का निराकरण करने मेन लाइन से पाईप लाईन जोडऩे सर्वे कर कार्रवाई करने उप अभियंता पाण्डे को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के पूर्व शहर के संभावित पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों का सर्वे कर पेयजल सप्लाई के लिए प्लान तैयार कर कार्रवाई करें।  उन्होंने कालोनीवासियों से कहा कि कालोनी की अन्य जो भी समस्या है, उसका भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।


अन्य पोस्ट