राजनांदगांव

रात्रिकालीन जांच में 25 ढाबों में पुलिस की दबिश
03-Dec-2025 4:27 PM
रात्रिकालीन जांच में 25 ढाबों में पुलिस की दबिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर।
जिले के ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने व सार्वजनिक स्थानों पर सेवन करने वालों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई अभियान छेड़ दिया है।
पुलिस ने 2 दिसंबर की रात्रि कोतवाली व सोमनी थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन दबिश देकर 25 ढाबों की जांच की। यह अभियान रात्र 10 से 12 बजे तक चलाई गई। पुलिस ने ढाबा संचालकों शिवशक्ति कांतियावाड़ी ढाबा और मुम्बई कोलकाता ढाबा पर अवैध शराब पिलाने पर 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं 3 लोगों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 36(च) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरणदर्ज किया।

इस तरह छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किया गया। अभियान एएसपी राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एसडीओपी आशीष कुंजाम, दिलीप सिसोदिया सहित कुल 30 का बल शामिल रहा। टीम को 3 समूह में बांटकर कोतवाली व सोमनी क्षेत्र के 25 ढाबों में आकस्मिक जांच की गई। जांच में ढाबों के अंदर-बाहर तथा आसपास खड़े वाहनों की सघन तलाशी ली गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में व्यापक रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एएसपी राहुल देव शर्मा ने किया। पुलिस टीम को तीन दलों में विभाजित कर थाना कोतवाली तथा सोमनी क्षेत्र के कुल 25 ढाबों में अचानक दबिश दी गई। इस दौरान ढाबा परिसर के अंदर-बाहर होने वाली गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही ढाबों के पास संदेहास्पद रूप से खड़े वाहनों की सघन तलाशी भी ली गई। जांच के दौरान दो ढाबा संचालकों द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने की पुष्टि होने पर शिवशक्ति कांतियावाडी ढाबा एवं मुंबई कोलकाता ढाबा संचालक के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं तीन व्यक्तियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। यह विशेष अभियान रात 10 से 12 बजे तक दो घंटे तक लगातार चलाया गया।
-----------


अन्य पोस्ट