राजनांदगांव

155 क्विंटल अवैध धान पकड़ाया
29-Nov-2025 9:47 PM
155 क्विंटल अवैध धान पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 नवंबर।
मोहला-मानपुर जिले में अवैध धान परिवहन एवं दो धान कोचिया पर चिल्हाटी पुलिस एवं तहसील कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने परिवहन करते 350 बोरी धान वजनी 126 क्विंटल एवं दो कोचिया से 29 क्विंटल धान जब्त किया। बताया गया कि महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी से राजनांदगांव ले जाते ट्रक को थाना चिल्हाटी में पकड़ा गया। वहीं ग्राम पेंडलकुही के दो धान कोचियों से 29 क्विंटल धान जब्त किया गया।
मिली जानकारी चिल्हाटी थाना प्रभारी उप निरीक्षक  संजय मेरावी के नेतृत्व में सुघघर जन सुरक्षित जिला अभियान के तहत अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखते अवैध धान परिवहन करते एक ट्रक में 350 कट्टा धान वजनी 126 क्विंटल को महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी से राजनांदगाव ले जाते एवं ग्राम पेंडलकुही के धान कोचिया विष्णु साहू से 10 क्विंटल और सुरेश कुमार तारम से 19 क्विंटल धान चिल्हाटी पुलिस एवं तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ कर वैधानिक कार्रवाई कर जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट