राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 नवंबर। जिला किसान कांग्रेस के महामंत्री योगेन्द्र दास वैष्णव ने धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर किसान और समिति कर्मचारियों से बात कर समस्याएं सुनी। टोकन को लेकर किसानों को सर्वर और धान खरीदी केंद्र में लिमिटेड धान खरीदी का लिमिटेड तथा ऑफ लाइन टोकन नहीं काटने की समस्याएं सामने आई। जिसमें शासन को समय रहते हुए निदान नहीं करते तो आने वाला धान खरीदी समय पर नहीं हो पाएगा तो ऑफ लाइन धान खरीदी का सिस्टम तत्काल लागू किया जाए। जिससे किसानों को अपने उपज को सही समय पर बेच सके। राजनांदगांव ब्लॉक में 80 प्रतिशत धान का कटाई हो चुका है। जिला प्रशासन को किसानों के हित के लिए ऑफ लाइन टोकन को चालू करना तथा ऑनलाइन टोकन को दोनों को लिमिट को बढ़ाना चाहिए। 3000 से 3500 कट्टा का लिमिटेड प्रतिदिन रखने पर धान खरीदी सही समय पर हो पाएगा। समिति में कर्मचारी तो अधिक है, लेकिन लिमिटेड होने के कारण कोई कुछ कर नहीं पा रहा है। जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।


