राजनांदगांव

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन
27-Nov-2025 10:28 PM
संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर।  
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को नगर निगम में भारतीय संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक पठन किया गया। बुधवार को नगर निगम सभागृह में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की उपस्थिति में संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया गया। आयुक्त विश्वकर्मा ने भारत के संविधान पर प्रकाश डालते प्रस्तावना को आत्मसात करने सामूहिक पठन कराया।
 इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे, राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी, प्र. कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत का संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया।


अन्य पोस्ट