राजनांदगांव

लोकतंत्र की आधारशिला है हमारा संविधान-कांग्रेस
27-Nov-2025 9:26 PM
लोकतंत्र की आधारशिला है हमारा संविधान-कांग्रेस

एसआईआर का कांग्रेसियों ने किया निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर।
संविधान दिवस पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में 26 नवंबर को संविधान बचाओ के रूप में मनाते शहर के अशोक स्तंभ व बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कमल टॉकिज तिरंगा चौक पर अशोक स्तंभ व संविधान निर्माता महामानव डॉ. भीमराव अम्बेडकर के तैलचित्र पर फूलमाला अर्पित कर संविधान दिवस मनाया।
श्री छाबड़ा ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा स्थापित मूल्यों के न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व तथा प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा पर आज खुला संकट है। जबकि लोकतंत्र की आधारशिला है हमारा संविधान।
संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर अर्थशास्त्री, आधुनिकता के ज्ञाता थे। समाज को संगठित कर समानता का अधिकार दिलाने संविधान की रचना की। जिसमें सभी वर्गों को समाहित किया। जिसके कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहा है, उनका पूरा श्रेय बाबा साहेब को जाता है। आज जो माताएं, बहनें बढ़-चढक़र हिस्सा ले रही है, वह हमारे संविधान के कारण है।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है, सभी के लिए न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करता है। संविधान हमारे राष्ट्र को जोडऩे वाला सूत्र है। उपस्थित कांग्रेसियों को शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया।
तत्पश्चात कांग्रेसियों ने भरकापारा वार्ड के कन्या शाला में चल रहे एसआईआर का निरीक्षण कर मतदाताओं से अपील करते कहा कि देश में व्यवस्थित वोट चोरी, चुनावी कदाचार संस्थानाओं के दुरूपयोग और संदिग्ध एसआईआर आधारित प्रयासों के माध्यम से मतदाताओं सूची में छेड़छाड़ जैसे गंभीर हमलों का सामना कर रहा है। ऐसे कृत्य हमारी संवैधानिक, नैतिकता और लोकतांत्रिक परंपराओं पर सीधा प्रहार है। कांग्रेसियों ने भरकापारा स्थित बूथ में पहुंचे, जहां पूर्व पार्षद प्रज्ञा गुप्ता द्वारा एसआईआर कार्यक्रम के तहत चल रहे गहना विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया की जानकारी दी।
इस दौरान कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया,  कुतबुद्दीन सोलंकी, पूर्व महापौर हेमा देशमुख,  इकरामुद्दीन सोलंकी,  शहर उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी,  महामंत्री झम्मन देवांगन, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल,  पूर्व पार्षद गणेश पवार, अशोक फडनवीस, मोहनी सिन्हा,  सुरेन्द्र देवांगन,  मुस्तफा जोया, विनोद यादव,  हर्ष खोब्रागढ़े,  मनीष सिमनकर,  फरमान अली, जितेन्द्र मेश्राम, संदीप जायसवाल,  सुरेन्द्र गजभि, नीलेश ठावरे, सुरेश,  अब्बास खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट