राजनांदगांव

390 बोरी अवैध धान जब्त
26-Nov-2025 5:37 PM
390 बोरी अवैध धान जब्त

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। अवैध धान परिवहन पर चिल्हाटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 390 बोरी धान वजनी 259.20 क्विंटल जब्त किया। महाराष्ट्र के कटिनगर गोंदिया से धमतरी ले जाते ट्रक को थाना चिल्हाटी में पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर जिले के चिल्हाटी थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी के नेतृत्व में सुघघर जन सुरक्षित जिला अभियान के तहत आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते अवैध धान परिवहन करते ट्रक क्रमांक एम-29-एएन-3786 में 390 कट्टा धान वजनी 259.20 क्विंटल को कटिनगर गोंदिया महाराष्ट्र से धमतरी ले जाते चिल्हाटी पुलिस द्वारा पकडक़र जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को सौंपा गया।


अन्य पोस्ट