राजनांदगांव
श्रमिक कानून परिवर्तन से मजदूर परेशान-वैष्णव
25-Nov-2025 9:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 25 नवंबर। राष्ट्रीय ग्लुकोज स्टार्च केमिकल मजदूर संघ अध्यक्ष योगेंद्र दास वैष्णव ने कहा कि श्रमिक कानून में किए गए परिर्वतन से श्रमिक काफी परेशान हैं।
श्रम कानूनों में परिवर्तन को देश के मेहनतकश श्रमिक जनता के साथ छल बताते वैष्णव ने कहा कि मजदूर संघ कड़ा विरोध करेगी, बावजूद केन्द्र सरकार कार्पोरेट हित मजदूरों को गुलाम बनाने चाहता है। 29 केन्द्रीय श्रम कानूनों को रद्द कर 4 संहिता कानून मनमानी तरीका से थोपना श्रमिकों पर अत्याचार है। नया कानून मजदूरों के जीवन और आवजीका को संकट डालने वाला है।
श्रम नीति 2025 का मसौदा केवल कार्पोरेट परस्त नीतियों पर आधारित है और मेहनतकश श्रमिक जनता हित के खिलाफ है। इस नई श्रम संहिताओ का आधार ही मजदूरों का शोषण एवं गुलामी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


