राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को आगामी मंहत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एवं अन्य खेल प्रतियोगिता के आयोजनों की तैयारियों को लेकर दिग्विजय स्टेडियम का अवलोकन किया।
विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाडिय़ों, कोच से मैदान और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने आगामी हॉकी एवं अन्य खेल आयोजनों के लिए मैदान तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में खिलाडिय़ों को मिलने वाली सुविधाओं और आगामी मंहत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, रमेश डाकलिया, फिरोज अंसारी, भावेश बैद, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, मृणाल चौबे, दिग्विजय स्टेडियम समिति के सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी, कोच एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।


