राजनांदगांव

कांग्रेस में प्रवक्ता नियुक्ति के लिए टैलेंट हंट अभियान
09-Nov-2025 4:59 PM
कांग्रेस में प्रवक्ता नियुक्ति के  लिए टैलेंट हंट अभियान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया अभियान का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 9 नवंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छग प्रदेश कांग्रेस ने जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता नियुक्ति के लिए टैलेंट हंट अभियान प्रारंभ की है। आईसीसी ने सांसद सप्तगिरि उल्का को छग का प्रभारी नियुक्त किया है ।

कांग्रेस की आवाज अभियान के सफल आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय एक समिति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के अगुवाई में बनाई गई है। वहीं प्रदेश को पांच जोन बनाए गए हैं। जिसमें दुर्ग जोन अंतर्गत दुर्ग, राजनादगांव, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, कवर्धा, बेमेतरा, बालोद, मोहला-मानपुर-अ.चौकी  जिला हेतु प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा को रीजनल कॉर्डिनेटर बनाकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे को इस महत्वपूर्ण टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही पब्लिसिटी को-ऑर्डिनेटर के रूप में भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी एवं टेक्निकल सपोर्ट के लिए वालिया को, वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला भी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अभियान को सफल बनाने छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने 7 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख, वरिष्ठ प्रवक्ता एवं संचार विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत करते इसमें भाग लेने वालों के लिए एक बार कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर वे अपने आवेदन 20 नवंबर तक भर सकते हैं। 21 से 25 नवंबर तक आवेदनों की स्क्रीनिंग एवं 25 से 30 तक रीजनल फिजिकल इंटरव्यू पश्चात 1 से 5 दिसंबर तक फीजिकल इंटरव्यू एवं पैनल डिस्कशन की जाएगी। चयन का मापदंड कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा, स्पष्ट सोंच त्वरित प्रतिक्रिया, मजबूत भाषाई तथा संचार कौशल सहित इतिहास का समुचित ज्ञान मीडिया में सहज उपस्थिति के साथ-साथ राजनीतिक जागरूकता होगा।


अन्य पोस्ट