राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 नवंबर। यातायात पुलिस ने रॉयल किड्स स्कूल के विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी सडक़ की सुरक्षा पर यातायात नियमों की जानकारियां दी।
मिली जानकारी के अनुसार 7 नवंबर को रॉयल किड्स कान्वेंट स्कूल में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा लायंस टॉपटेन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य रोड सेफ्टी सडक़ की सुरक्षा पर आधारित था, जहां एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप द्वारा रोड सेफ्टी विषयों पर चर्चा करते रोड में चलते समय बरती जाने वाली सावधानियां एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया। वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरण का उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करना हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है, के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, शारदा तिवारी, कोमल सिंह राजपूत, सुनील बरडिया, अमित खण्डेलवाल, मयंक शर्मा, सुरेश शर्मा, मनोज गुप्ता एवं लगभग 300 स्कूली विद्यार्थी और शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में यातायात पुलिस की आम लोगों से अपील है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने एवं तीन सवारी न चले, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। शराब सेवन कर एवं तेज गति से वाहन न चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहे एवं दूसरो को दुर्घटनाओं से बचाएं।


