राजनांदगांव
गुरूनानक जयंती का मुख्य आयोजन 5 को
03-Nov-2025 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 3 नवंबर। सिख धर्म के संस्थापक, प्रवर्तक प्रथम गुरु तथा मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरुनानक देवजी का 556वां आगमन पर्व सम्पूर्ण सिख जगत द्वारा 5 नवंबर को हर्षोल्लास एवं सत्कार के साथ प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राजनांदगांव गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा भी समूह सिख संगत भाइयों-बहनों के सहयोग प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विगत कई दिनों से परंपरागत आयोजन लगातार जारी है। गत 2 माह से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ तथा 11 दिनों से रोजाना प्रात:5 बजे से प्रभात फेरियों की श्रृंखला अनवरत जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


