राजनांदगांव
आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत
11-Oct-2025 7:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 11 अक्टूबर। दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत तहसील राजनांदगांव अंतर्गत अतिवृष्टि से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 1 झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रुपए, तालाब के पानी में डूबने पर 1 जनहानि होने पर 4 लाख रुपए, आग से जलने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रुपए तथा डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 50 मकान आंशिक क्षति होने पर 2 लाख रुपए, अतिवृष्टि से 1 पशुकोठा क्षति होने पर 3 हजार रुपए, अतिवृष्टि से 1 झोपड़ी क्षति होने पर 8 हजार रुपए आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


