राजनांदगांव
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जशपुर में आयोजित था। जिसमें तीन वर्गों में गुरुनानक स्कूल की टीम विजेता होने का गौरव हासिल किया। सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता दिल्ली में 8 से 18 अक्टूबर तक आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय विजेता टीम श्री गुरुनानक हायर सेकंडरी स्कूल राजनंदगांव की टीम 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दिल्ली रवाना हुई। इसके पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने बच्चों से मुलाकात कर आगामी प्रतियोगिता में अच्छे खेल के प्रदर्शन हेतु बच्चों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें कार्बन की हॉकी वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर शाला के संचालक सरदार जनरैल सिंह भाटिया, प्राचार्य रश्मि साव, जिला कीड़ा अधिकारी गौतम, देवेंद्र ठाकुर, जसमीत कौर, महिमा यादव, योगेश द्विवेदी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अरविंद तिवारी द्वारा प्रदान की गई।


