राजनांदगांव

सीनियर चिकित्सक शर्मा ने किया प्राचीन मूर्ति का रिसर्च
07-Oct-2025 7:43 PM
सीनियर चिकित्सक शर्मा ने किया प्राचीन मूर्ति का रिसर्च

बिलासपुर के संग्रहालय में रखा गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 7 अक्टूबर।  छग के बिलासपुर जिले के मल्हार से भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिलने का देश के जाने-माने और छग के प्रमुख रामकृष्ण हॉस्पिटल के न्यूरोफिजिशियन डॉ. संजय शर्मा ने दावा किया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु के मूर्ति 2 हजार ईशा पूर्व की है।

उन्होंने इस मूर्ति को दुनिया की सबसे प्राचीन मूर्ति बताया है। इन्होंने कोरोनाकाल में 5 साल तक शोध किया है। शोध करने के बाद उन्होंने बताया भगवान विष्णु के दो हाथ है। जिसमें एक गदा एवं दूसरे में चक्र साफ  दिखाई देता है। इस मूर्ति के मिलने के बाद बिलासपुर जिले के मल्हार संग्रहालय में रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन को इस मूर्ति को सार्वजनिक करने की मंाग की है। अभी यह मल्हार में रखी गई है। इस मूर्ति का ऐतिहासिक महत्व है।

डॉ. शर्मा का कहना है कि 2000 से अधिक प्राचीन भगवान विष्णु की मूर्ति को राजधानी रायपुर में सेंट्रल संग्रहालय में रखा जाना चाहिए। जिससे देश-दुनिया से आने वाले लोगों को इसकी जानकारी लगे।


अन्य पोस्ट