राजनांदगांव

दो दिवसीय महोत्सव में महिलाओं ने खेला गरबा
04-Oct-2025 3:54 PM
दो दिवसीय महोत्सव में महिलाओं ने खेला गरबा

राजनांदगांव, 4 अक्टूबर। नवरात्रि पर्व पर आराधना महिला मंडल द्वारा कस्तूरबा भवन में दो दिवसीय शानदार गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। आराधना की अध्यक्ष प्रभा बरडिया की संयोजना में आयोजित उक्त गरबा महोत्सव में समाजसेवी महिलाओं ने जमकर गरबा खेले और मातारानी के चरणों में अपनी श्रद्धा-आस्था के पुष्प समर्पित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री फुलबासन यादव, विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रो. हरप्रीत गरचा, भागचंद गिडिया शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष प्रभा बरडिया, सचिव पुष्पा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अलका जानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन आराधना की अलका जानी द्वारा की गई।


अन्य पोस्ट