राजनांदगांव
राजनांदगांव, 22 सितंबर। दो दिन पहले राजनांदगांव में वोट अधिकार यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में बढ़ रहे अपराध व नशे के व्यापार पर शासन प्रशासन पर कड़ा हमला बोलते भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पुलिस और भाजपा नेताओं को हफ्ता पहुंच रहा है।
शहर में बढ़ रहे अपराध, चोरी, डकैती, हत्या और नशे के अवैध व्यापार पर गहरी चिंता जताते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा बंजारे, युवा कांग्रेस नेता संदीप सोनी, दक्षिण ब्लॉक महामंत्री खिलेश बंजारे सहित कांग्रेसजनों ने आईजी अभिषेक शांडिल्य को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे अपराधों के पीछे सबसे बड़ी वजह नशे का व्यापार और पुलिस प्रशासन का ढुलमुल रवैया है। कही गैंगवार हत्या तो कहीं चोरी-डकैती आम हो गई है। उन्होंने कहा कि कलेक्टोरेट कार्यालय, मानव मंदिर चौक तक सुरक्षित नहीं रहे।


