राजनांदगांव

सामाजिक समरसता का दिया संदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 सितंबर। हुजूर पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद मिलादुन्नबी पर्व पर शांतिपूर्वक शहर भ्रमण करते भव्य जुलूस निकाली। शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों से मुस्लिम बंधु जुलूस में शामिल हुए।
मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शुक्रवार को भाईचारा और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ परंपरागत रूप से जुलूस निकाली। पर्व से एक दिन पूर्व गुरुवार को मुस्लिम समाज द्वारा शहर में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण करते जूनीहटरी में समाप्त हुई। हुजूर साहेब मोहम्मद पैगम्बर के जन्मदिन को मुस्लिम समुदाय ईद-मिलादुन्नबी के रूप में मनाता है। शुक्रवार को शांति के साथ शहर के प्रमुख रास्तों से समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। पर्व में कौमी एकता का नजारा भी साफतौर पर नजर आया।
गैर मुस्लिमों ने पर्व की बधाई देते एकता और प्रेम का संदेश के साथ आपसी सौहाद्र्र का नजारा पेश किया। इससे पहले समुदाय के लोगों ने तकरीर और परचम कुसाई करने के बाद शहर में पैदल रैली निकाली। पैदल मार्च करते मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शहर के अलग-अलग रास्तों में रैली की। मस्जिदों में तकरीर और परचम कुसाई के बाद अलग-अलग क्षेत्रों के मुस्लिम शहर में पहुंचे। इस बीच पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी मस्जिदों में जवानों की तैनाती की थी। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी पुलिस का सख्त पहरा रहा। पुलिस की मौजूदगी के असर से माहौल सद्भाव भरा रहा।
चौक-चौराहों में रही रौनक
ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों के चौक-चौराहों को सजाया गया था। इससे चौराहों में जहां आकर्षक रूप से सजावट होने रौनक नजर आ रही थी।
मुस्लिम समाज द्वारा शहर में भ्रमण वाले चौक-चौराहों को आकर्षक रूप से सजाया गया। वहीं जुलूस का शहर के मुख्य मार्गों में सामाजिक पदाधिकारियों व राजनैतिक जनप्रतिनिधियों ने स्वागत भी किया। इधर जुलूस के साथ पुलिस जवान भी तैनात थे।