राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 सितंबर। बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे जाने पर प्रदेश एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। सोमवार को प्रदेश भाजयुमो के आह्वान पर जिला भाजयुमो ने शहर के महावीर चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस मौके भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं, जिसे देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी के बयान की निंदा करते भाजपा अध्यक्ष कोमल और भाजयुमो अध्यक्ष मोनू ने कहा कि इस तरह की राजनीति लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। इस दौरान शिव वर्मा, सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता, तरुण लहरवानी, त्रिगुण टांक, अशोकादित्य श्रीवास्तव, हर्ष रामटेके, बलवंत साव, विनोद भारती, पप्पी भाटिया, चंद्रभान जंघेल, नोमेश वर्मा, सज्जन ठाकुर, प्रखर शिवास्तव, देवा झा, पिंटू वर्मा, रवि साहू, प्रवीण शुक्ला, आशीष जैन, चिंटू सोनकर, आकाश चोपडा सहित लगभग 100 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।