राजनांदगांव
हरडुवा में पोला व रामसप्ताह का आयोजन
छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अगस्त। हरडुवा में पोला पर्व एवं राम सताह का आयोजन रखा गया। जिसमें बड़ों से लेकर बच्चों का कार्यक्रम हुआ। मटका फोड में 20 लोगों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम सलीम खान, द्वितीय रितेश्वर शान ने बाजी मारी। इसके बाद स्लो बाइक का आयोजन हुआ। जिसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम साहील खान, द्वितीय वर्मा, तृतीय यादेश वर्मा, चतुर्थ टोमन वर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह बोरा दौड़ का कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर ग्राम हरडुवा सरपंच गंगेश्वर वर्मा, उपसरंपच डॉ. ऋषि वर्मा, पूर्व संरपच मुकेश शान, तोषण सिंहा, मेघनाथ वर्मा, राजेश शान, यादेश वर्मा, तुलसी वर्मा, शुभम सिंहा, दिनेश शान, संजय महाराज, नरेद्र यादव, भीषम वर्मा, सकील खान, गोलु सिन्हा, प्रभु वर्मा, देवा बादशाह, हर्ष वर्मा, रोहित वर्मा, यशवंत वर्मा एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। रोहित वर्मा ने बताया कि गांव में महावीर चौक में भगवान श्रीकृष्ण की भजन-भक्ति कर सभी देवों से प्रार्थना कर गांवों की प्रगति के लिए राम सताह का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।


