राजनांदगांव

महाकाल मंदिर से निकलेगी कांवड़ यात्रा
03-Aug-2025 4:32 PM
महाकाल मंदिर से निकलेगी कांवड़ यात्रा

राजनांदगांव, 3 अगस्त।  हेमू कालानी नगर स्थित लाल बागेश्वर धाम में इस बार सावन महोत्सव विशिष्ट अंदाज में मनाया जा रहा है। शिव भक्त सेवा, भक्ति और श्रद्धा के साथ पूरे सावन में महाआरती एवं दुग्ध अभिषेक के माध्यम से निरंतर शिवजी का पूजन कर रहे हैं। शिव सेवा मंडल के भक्त आवतराम तेजवानी ने बताया कि कल 4 अगस्त सावन सोमवार को सुबह 4.30 बजे कांवड़ यात्रा महाकाल मंदिर सिंघोला से दर्शन कर शिवनाथ नदी का जल भरकर बागेश्वर महादेव में आकर शिवजी को चढ़ाएंगे। सुबह 8 बजे अभिषेक एवं आरती होगी एवं सुबह 11 बजे से आचार्य द्वारा महाभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम होगा। अंतिम सावन सोमवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन होंगे।  दोपहर 1 बजे हवन एवं महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से महाकाल एवं काशी विश्वनाथ भगवान की महाआरती एवं शिव चालीसा का पाठ किया जाएगा।


अन्य पोस्ट