राजनांदगांव

नगर निगम में एक दिवसीय कार्यशाला
23-Jul-2025 5:19 PM
नगर निगम में एक दिवसीय कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जुलाई।
महिला सशक्तिकरण के तहत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने जिला शहरी विकास अभिकरण राजनांदगांव द्वारा निगम सभागृह में मंगलवार को नगर निगम आयुक्त तथा परियोजना अधिकारी अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर के स्व सहायता समूहों की महिलाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से शासन की लाभकारी योजनाओ की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि आज की कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को स्व-रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओ के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ कैसे लेना है, मिलेट कैफे का संचालन कैसे करना है, आज की कार्यशाला में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूह को चलाने जो आवश्यकताए है उसकी पूर्ति करने कार्य करें, समूह की दीदीयों को जागरूक करें, समूह को मजबूती प्रदान करें, तभी आप शासन की बड़ी-बड़ी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अवधारणा अनुसार उद्यमियों को बढ़ावा देना एवं स्थानीय बाजार को विकसित करना है।
कार्यशाला में मिलेट योजना के संभाग समन्वयक  देवांग शाह ने शासन की योजनाओं के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से महिला समूहों को बताया गया। कार्यशाला में महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रोजगार को बढावा देने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में सिटी मीशन प्रबंधक मोरीस जार्ज व मोनिका वराडे सहित तीनों जिले के महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।


अन्य पोस्ट