राजनांदगांव

चंद्रभान और विनोद को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
22-Jul-2025 4:55 PM
चंद्रभान और विनोद को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जुलाई। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया ने गत् दिनों अपनी मंडल कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की।
इस कार्यकारिणी में चंद्रभान जंघेल और विनोद भारती को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपाध्यक्ष पद पर मदन यादव, शालू वर्मा, हेतल भोजानी, सज्जन सिंह ठाकुर, मंत्री संजय रात्रे, नेहा शर्मा,  सरिता यादव, रानू मेश्राम, कोषाध्यक्ष  नरेंद्र हंसा, सह-कोषाध्यक्ष नरेश कोचरे, प्रमोद साहू, कार्यालय मंत्री मनोहर साहू, सह-कार्यालय मंत्री प्रेमा सोनकर, मनीष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी कबीर साहू, अंकित गढ़वाल, सोशल मीडिया प्रभारी कमल सिंह ध्रुव, सह सोशल मीडिया प्रभारी अशोक सिन्हा  को कार्यकारिणी में महती जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया ने कहा कि भाजपा विचार और संगठन का आंदोलन है और यह नई कार्यकारिणी इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।


अन्य पोस्ट