राजनांदगांव

राजनांदगांव, 21 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत संध्या 7.30 बजे स्पीकर हाउस पहुंचे।
यहां कार्यकर्ताओं से मिलने के पश्चात 8 बजे लालबाग स्थित संजय बहादुर एवं सावन बहादुर सिंह की माता स्व. अन्नपूर्णा देवी सिंह के निधन पर उनके निवास पहुंचे। उन्होंने यहां गमगीन परिवार से भेंटकर उन्हें शोक सांत्वना प्रकट की। तत्पश्चात डॉ. सिंह वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र व्यास की धर्मपत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका अलका व्यास के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने व्यास के घर हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंचे। उन्होंने अलका व्यास के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, अशोक चौधरी, सुमित भटिया, गोलू प्रशांत गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, राजा माखीजा, प्रखर श्रीवास्तव समेत अन्य लोग शामिल थे।