राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को विधानसभा की कार्रवाई और गतिविधि से अवगत कराने विधानसभा का अवलोकन का निमंत्रण दिया, जिसे स्वीकार करते भाजपा के दक्षिण एवं उत्तर मंडल के सभी कार्यकर्ता जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में विधानसभा पहुंचे। उन्होंने वहां की कार्रवाई को देखकर राजनीति की समझ को मजबूत किया। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा की बारीकियां से अवगत कराया और अपने प्रथम कार्यकाल के अनुभव साझा किए। वहीं संगठन को मजबूत करने की दिशा में सुझाव भी दिए। इस जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, सुमित भाटिया, प्रशांत गोलू गुप्ता, चंद्रभान, विनोद भारती, अशोक आदित्य श्रीवास्तव, बलवंत साव, राजा माखीजा, दामु भूतड़ा, मोहन सिन्हा, मनोज यादव, गीतेश गुप्ता, हेतल भोजानी, प्रवीण शुक्ला, शालू वर्मा, प्रेम सोनकर, नेहा शर्मा, सरिता यादव, रानू मेश्राम, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।