राजनांदगांव

महिलाओं का हरियाली के प्रति ध्यान दिया जाना सराहनीय-मधुसूदन
16-Jul-2025 6:19 PM
महिलाओं का हरियाली के प्रति ध्यान दिया जाना सराहनीय-मधुसूदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 जुलाई।
श्रावण सोमवार के दूसरे दिन 16 जुलाई को शहर की समाजसेवी महिलाओं द्वारा वात्सल्य कुटुंब के बैनर तले सहदेव नगर स्थित आक्सीजोन वाटिका में हरियाली उत्सव मनाते बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव व अध्यक्षता राजगामी संपदा के पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल ने की। अतिथिद्वय संस्था अध्यक्ष विद्या पांडे, सचिव  व कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता व अन्य महिलाओं के साथ आक्सीजोन वाटिका में हवादार, फलदार व फूलदार पौधों का रोपण किया।
महापौर यादव ने कहा कि प्रकृति के चारों ओर हरियाली फैलाना हम सब का कर्तव्य हो जाता है। हमारे संस्कारधानी के महिलाओं ने बड़ी मात्रा में पौधरोपण कर आज जो शहर में हरियाली बगराने का काम किया है। यह कार्य निश्चित ही सराहनीय है। अध्यक्षता करते श्री पटेल ने भी सावन माह में महिलाओं द्वारा पौधरोपण किए जाने को प्रशंसनीय बताया।
इस अवसर पर किशुन यदु, रूबी गरचा, मोहन ढल्ला, रवि सिन्हा, अर्चना विमल गुप्ता, मंजू बागड़ी, श्रद्धा रेड्डी, श्रीयल पांडे, संतोषी गुप्ता, सीमा भोले, सरला पांडे, तुलसी सोनी, रचना मिश्रा, अर्चना वर्मा, मानसी मिश्रा, दिव्या पांडे, पारस सोनी आदि महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन  अर्चना विमल गुप्ता ने किया। उक्त जानकारी संस्था की आशा गुप्ता ने दी।


अन्य पोस्ट