राजनांदगांव

पेंडरी आश्रम में 17 को सत्संग प्रवचन
16-Jul-2025 6:11 PM
पेंडरी आश्रम में 17 को सत्संग प्रवचन

राजनांदगांव, 16 जुलाई। सुकुलदैहान स्थित  एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी में 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से चातुर्मास पर्व अंतर्गत अध्यात्मिक दिव्य सत्संग-प्रवचन भजन होगा। इस  अवसर पर परम पूज्य महात्मा लेखचंद साहेब  द्वारा अपने मुखारविंद से सारगर्भित दिव्य सत्संग श्रवण पान सभी भक्तों को कराया जाएगा। चातुर्मास आयोजन समिति संरक्षक गुलाब वर्मा, अध्यक्ष नरबद वर्मा और सद्गुरु कबीर आश्रम समिति के अध्यक्ष  फलेश कुमार साहू, आश्रम के गादीपति मंहत सेवा दास साहेब के संकल्पित विशेष सहयोग से यह धार्मिक आयोजन किया जाता है।  यह जानकारी नेहा निरंजन साहू ने दी।
 


अन्य पोस्ट