राजनांदगांव

महिला सशक्तिकरण संघ ने मनाई
30-Jun-2025 4:23 PM
महिला सशक्तिकरण संघ ने मनाई

छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून।
महिला सशक्तिकरण संघ राजनांदगांव द्वारा छत्रपति शाहू जी की जयंती 28 जून को प्रज्ञा बौद्ध विहार राहुल नगर में मनाई गई। सर्वप्रथम महामानवों के तैलचित्रो पर माल्यार्पण कर सामूहिक पूजा-वंदना की गई। शाहू जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण संघ ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कॉपी-पेन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज के जीवन पर वक्ताओं ने अपना-अपना वक्तव्य दिया। जिसमें सर्वप्रथम रविता लकड़ा ने अपना उद्बोधन उनके जीवन परिचय से आरक्षण तक की बातों को सारगर्भित रखा। उसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष नंदा मेश्राम ने शाहूजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात प्रदेश सचिव माया वासनिक ने अपने विचार रखे। एमएसएस की जिला अध्यक्ष बुद्धिमित्रा वासनिक ने बाबा साहब व शाहू जी महाराज के संघर्षों पर अपनी बातें रखी। इसी प्रकार सभी वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिमित्रा वासनिक व आभार हर्षिका गजभिये अध्यक्ष महिला मंडल राहुल नगर अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में मीना श्रीरंगे, लक्ष्मी घुड़सवार, नीति दामले, वत्सला कोलहे, सुधा बोमले, ज्योत्स्ना भोई, वंशिका गर्वित आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट