राजनांदगांव

खिलाडिय़ों ने योग कर मनाया योग दिवस
22-Jun-2025 4:10 PM
खिलाडिय़ों ने योग कर मनाया योग दिवस

राजनांदगांव, 22 जून। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में राजनांदगांव में शनिवार हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व को भारत के प्राचीन उपहार योग का उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी सहित जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नीलम जैन, छोटेलाल रामटेके, शेख महबूब, प्रिसं भाटिया, दीपक यादव, अशोक देवांगन, किशोर धीव, खेमराज सिन्हा, सुनील निषाद, अभिनव मिश्रा की उपस्थिति में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं योग गुरू चंदन भारतद्वाज ने खिलाडिय़ों को योग कराया।
 

इस अवसर पर फिरोज अंसारी ने भारत की इस अनमोल धरोहर पर प्रकाश डालते कहा कि हमारी समृद्ध विरासत में निहित, योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है। समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है। योग के जन्मस्थान के रूप में भारत इस कालातीत अभ्यास के माध्यम से वैश्विक समुदाय को शांति, संतुलन और आंतरिक शक्ति को अपनाने प्रेरित करता रहता है। उन्होंने खिलाडिय़ों से से योग को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
 इस दौरान  लव यादव, मनीष सोनी, आनंद यादव, संदीप यादव, निलेश रजक, कुशल यादव, आदित्य नेताम, आदित्य मेश्राम, पूर्णचंद्र यादव, दुर्गेश नागपुरे, नवीन यादव, अंशुल वर्मा, प्रवीण ढीमर, सोनू निषाद, मोनू निषाद, लक्की यादव आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट