राजनांदगांव

गांजा बेचते महिला पकड़ाई
09-Jun-2025 4:47 PM
गांजा बेचते महिला पकड़ाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 जून।
खैरागढ़ जिले में पुलिस ने नशे के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अभियान छेड़ दिया है। अवैध रूप से गांजा बेचने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार 8 जून को मुखबिर से पुलिस को शिव मंदिर रोड गणेश होटल के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री की सूचना मिली। पुलिस ने रेड कार्रवाई कर आरोपिया भागोबाई पटेल 60 वर्ष निवासी शिव मंदिर रोड बस स्टैंड के पीछे खैरागढ़ को गांजा बिक्री करते 312 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।  आरोपिया के खिलाफ  थाना खैरागढ़ में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर  आरोपिया भागोबाई पटेल को 8 जून को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा जाएगा।


अन्य पोस्ट