राजनांदगांव

ढोढिय़ा से निकली विस स्तरीय संविधान बचाओ रैली
24-May-2025 11:56 PM
ढोढिय़ा से निकली विस स्तरीय संविधान बचाओ रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 मई
। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 22 मई को राजनांदगांव विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। आयोजन में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष व विस चुनाव प्रत्याशी गिरीश देवांगन समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने  बताया कि 22 मई को ग्राम ढोढिय़ा से हल्दी वार्ड तक और हल्दी वार्ड का भ्रमण करते हल्दी चौक में सभा कर विधानसभा स्तरीय रैली आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन संविधान और भारत रत्न बाबा साहब आम्बेडकर का जयघोष करते आगे बढ़े।

कार्यक्रम को संबोधित करते गिरीश देवांगन ने कहा कि भारत देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, आजादी के पश्चात संविधान की आवश्यकता होने पर संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में भारत देश की आत्मा कही जानी वाली संविधान का निर्माण हुआ। 26 जनवरी 1950 को इसे अंगीकार कर भारत गणतंत्र बना। संविधान हमें समानता, बराबरी, आरक्षण का अधिकार देता है, ताकि पिछड़े, दलित, वंचित लोगों का जीवन स्तर ऊंचा कर उनका उत्थान हो सके। बीजेपी का आरक्षण समाप्त करने का छुपा एजेंडा है। इसका कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान विरोधी कार्य कर रही है। यह संविधान बचाओ यात्रा के माध्यम से उनकी कथनी और करनी को आम जनमानस के बीच लाने का काम कांग्रेस करेगी।

 

कार्यक्रम को शहर जिला प्रभारी बृजेश शर्मा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, जिपं सदस्य अंगेशवर देशमुख, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, तुकज साहू ने संबोधित किया। सभा का संचालन दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया। रैली में रमेश डाकलिया, दिनेश शर्मा, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख,  रोहित चंद्राकर,  माया शर्मा, मोहम्मद याह्या, झम्मनलाल देवांगन,  मामराज अग्रवाल , सुरेंद्र देवांगन,  योगेंद्र दास वैष्णव, जयनारायण सिंह,  मदन साहू,  छोटेलाल रामटेके,  नीरज कन्नौजे, अभिमन्यु मिश्रा, राहुल गजभि, प्रियेश मेश्राम , केवल साहू, राजेश सेवता, केशव पटेल,  धर्मेंद्र देवांगन, दिलीप चंद्राकर,  तजेंद्र वैष्णव,  जय जायसवाल,  धन्नालाल साहू,  महेश साहू,  टिंकू साहू, केशव कुमार, त्रिलोचन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे। आभार प्रदर्शन रूपेश साहू ने किया।


अन्य पोस्ट