राजनांदगांव
राजनांदगांव, 23 मई। कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव का संचालन एवं प्रबंधन किया जाता है। कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा को दिग्विजय स्टेडियम समिति के उचित रखरखाव एवं प्रबंधन व्यवस्था प्रभारी तथा अस्थाई रूप से सचिव का दायित्व आगामी आदेश पर्यन्त तक के लिए दिया है। उल्लेखनीय है कि कार्य की अधिकता के दृष्टिगत संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी दिग्विजय स्टेडियम खेमलाल वर्मा के प्रभार का कार्य अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा को सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर तिवारी राजगामी सम्पदा राजनांदगांव के सचिव नियुक्त
राजनांदगांव, 23 मई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव खेमलाल वर्मा के स्थान पर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से राजगामी सम्पदा राजनांदगांव के सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कार्य की अधिकता के दृष्टिगत कलेक्टर ने राजगामी सम्पदा के बायलाज के उपनियमों की कंडिका 9 के अनुसार डिप्टी कलेक्टर को राजगामी सम्पदा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है।


