राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मई। सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम फूलझर में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन बायोडीजल प्लांट में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पटेवा निवासी कुनाल मेहर प्लांट में अपने साथियों के साथ काम कर करने गया था। बायोडीजल प्लांट का निर्माण चल रहा है। जिसमें पाईप लाइन सहित कुछ अन्य कार्य चल रहा है।
सूत्रों का कहना है कि कुनाल भी इसी काम में जुटा हुआ था। तभी पानी फैलने से भीगे एक लोहे के पाइप में करंट आ गया। जिसके संपर्क में आने से कुनाल बेसुध हो गया। वहां मौजूद मजदूरों ने उसे तत्काल सोमनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्लांट के मजदूरों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी सोमनी पुलिस को दी। इधर घटना के बाद मजदूरों और मृतक के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि घटना के बाद भी प्लांट के मैनेजर ने कुनाल को अस्पताल पहुंचाने में तत्परता नहीं दिखाई।