राजनांदगांव

भाजपा किसान मोर्चा ने टिकैत का फूंका पुतला
30-Apr-2025 2:07 PM
भाजपा किसान मोर्चा ने  टिकैत का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अप्रैल।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को स्थानीय महावीर चौक से रैली निकालकर मानव मंदिर चौक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की गई।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू ने बताया कि टिकैत द्वारा दिया गया बयान पाकिस्तान परस्त और देशद्रोह की श्रेणी में आता है। भाजपा किसान मोर्चा इस बयान का पुरजोर विरोध करती है। भारत के सर्वोच्च सदन के सर्वमान्य नेता द्वारा देशहित में लिए गए निर्णय की अवहेलना करना और देशहित में लिए गए संवेदनशील मुद्दे पर बयान देना निश्चय ही देश विरोधी कृत्य है। 

 

पहलगाम में हुए घृणित कृत्य के विरोध में भारत में निश्चिय किया कि सिंधु जल समझौता तोड़ा जाएगा, पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा नहीं दिया जाएगा। यहां पर जितने भी पाकिस्तानी अधिकारी है, उन्हें वापस जाने कहा गया। इस विषय पर टिकैत ने गलत बयानबाजी की, जो स्पष्ट रूप से उनको पाकिस्तानी परस्ती होना दिखाता है। भाजपा किसान मोर्चा इस बयान से आक्रोशित है। पुतला दहन के दौरान महापौर मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, राजा माखीजा, शैंकी बग्गा, विजय राय, राजेश अग्रवाल, शिव वर्मा, सुमित भाटिया, रवि साहू, दामू भूतड़ा, आशीष जैन समेत अन्य लोग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट