राजनांदगांव

नांदगांव शिक्षा मंडल के सुरेश बने अध्यक्ष
28-Apr-2025 4:25 PM
नांदगांव शिक्षा मंडल के सुरेश बने अध्यक्ष

शिक्षा मंडल के साधारण सभा की बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 अप्रैल
। नांदगांव शिक्षा मंडल के साधारण सभा की बैठक 27 अप्रैल को वर्तमान अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल कीअ ध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष ने सत्र 2021-2024 तक के अंकेक्षित लेखा प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त किया। तत्पश्चात सचिव सुरेश एच. लाल द्वारा सचिविय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सचिविय प्रतिवेदन के पश्चात शिक्षा मंडल के विधान में संशोधन कर प्रस्ताव रखा गया।

संशोधन के अंतर्गत नांदगांव शिक्षा मंडल के अंतर्गत स्किल पाठ्यक्रम एवं नर्सिंग महाविद्यालय खोलने तथा विधि महाविद्यालय में स्नातक विधि की सीट वृद्धि एवं एलएलएम की कक्षाएं खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मत से अनुमोदित किया गया। 

अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं निरंतर सक्रिय बने रहने का आह्वान किया।  बैठक में श्रीकिशन खंडेलवाल ने अध्यक्ष पद के लिए सुरेश एच. लाल का नाम प्रस्तावित किया। सर्वसम्मत से सभी सदस्यों ने अनुमोदन कर अध्यक्ष पद के लिए सुरेश एच. लाल को निर्वाचित घोषित किया। सचिव पद के लिए अशोक चौधरी ने भी अनिल के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें सचिव निर्वाचित घोषित किया। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देकर सम्मान किया।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री लाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी का धन्यवाद दिया एवं सभी के सहयोग से शिक्षा मंडल को नए आयाम तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंतर्गत सभी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। अंत में सदस्यों द्वारा पहलगाम कश्मीर में हुई घटना पर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक प्रस्ताव द्वारा जिला जल दुर्ग एवं महाविद्यालय की पूर्व छात्रा मीनाक्षी गोंडाले तथा संस्था के सदस्य भी विक्की शुल्का की माता  विमलेश शुल्का के प्रति भी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर श्रीकिशन खंडेलवाल, अशोक कोटडिया, अशोक चौधरी, उमाकांत भारद्वाज, रईस अहमद शकील एवं किशोर बेलावाला, प्रशासक डॉ. आरएन सिंह आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन निर्वाचित सचिव अनिल ने किया।
 


अन्य पोस्ट