राजनांदगांव

अनिल मिंटू ग्रोवर का निधन
20-Apr-2025 4:22 PM
अनिल मिंटू ग्रोवर  का निधन

राजनांदगांव, 20 अप्रैल। राजनांदगांव निवासी अनिल मिंटू ग्रोवर का शनिवार को निधन रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो गया। वे स्व. अमरनाथ ग्रोवर के मंझले बेटे व स्व. डॉ. मेजर हरीश ग्रोवर एवं राम ग्रोवर के छोटे भाई एवं जग्गी ग्रोवर और शीलू ग्रोवर के बड़े भाई थे। वे अपने पीछे पुत्र वेदांत ग्रोवर और पुत्री रेशु सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा रविवार को निजी स्थान बलदेवबाग से मुक्तिधाम के लिए निकाली गई।


अन्य पोस्ट