राजनांदगांव

नांदगांव के आरक्षक सितलेश का चयन
18-Apr-2025 3:11 PM
नांदगांव के आरक्षक सितलेश का चयन

21 को रवाना होकर भारतीय टीम के साथ जाएंगे दुबई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 18 अप्रैल।
यूएई दुबई में आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेल के लिए राजनंादगांव के आरक्षक सितलेश पटेल का चयन वेट लिफ्टिंग एवं पॉवर लिफ्टिंग खेल में भारतीय टीम के बतौर कप्तान के रूप में हुआ है। 

आरक्षक श्री पटेल चैम्पियनशिप के लिए आगामी 21 अप्रैल को राजनांदगांव से रवाना होकर भारतीय टीम के साथ दुबई जाएंगे। चैम्पियनशिप खेल के रवाना होने से पहले आरक्षक श्री पटेल को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने उन्हें बधाई दी। श्री पटेल राजनांदगांव के आईजी कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ हैं। श्री पटेल भारत देश के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग तीनों ही खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं। वह कई वर्षों से भारत देश का प्रतिनिधित्व करते लगातार पदक जीत रहे हैं। वह लगातार अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने के साथ-साथ कम उम्र में छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी के साथ भारती टीम के कप्तान की भी जिम्मेदारी सम्हाल रहे हैं।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा नेपाल के पोखरा शहर स्थित रंगशाला स्टेडियम में 3 से 7 अप्रैल तक इंटरनेशनल गेम्स में राजनंादगांव जिले के सितलेश पटेल का चयन वेट लिफ्टिंग एवं पॉवर लिफ्टिंग खेल में हुआ था। इस इंटरनेशनल गेम्स की मेजबानी इंदु श्री अर्जेनाइजेशन द्वारा की गई थी। उक्त खेल प्रतियोगिता में अनेक देशों के खिलाडिय़ों ने प्रतिनिधित्व किया। 

भारतीय टीम के कप्तान सितलेश पटेल के नेतृत्व में भारतीय टीम के चयनित खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। 
स्वयं सितलेश ने भारतीय टीम के कप्तान की जिम्मेदारी सम्हालने के साथ-साथ वेट लिफ्टिंग एवं पॉवर लिफ्टिंग दोनों ही खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत देश का नाम रोशन किया है। वहीं 22 से 28 अप्रैल तक यूएई दुबई में आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय चौंपियनशिप खेल के लिए चयनित हुए, जहां वे 21 अप्रैल को राजनांदगांव से रवाना होकर भारतीय टीम के साथ दुबई जाएंगे। 


अन्य पोस्ट