राजनांदगांव
.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अप्रैल। सांई दर्शन नगर स्थित सांई बाबा मंदिर की स्थापना के 12 साल पूरा होने पर इस वर्ष सांई महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री साई बाबा मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुबह से पूजा-अर्चना के बाद शाम को सांई पालकी निकाली गई। जिसमें भक्तजन झूमते नजर आए। वहीं संध्या धूप आरती के बाद भंडारा-प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की।
17 अप्रैल को आयोजित सांई महोत्सव में विविध कार्यक्रम हुए। जिसमें सुबह 5.30 बजे काकड़ आरती, सुबह 7.30 बजे पूजा अभिषेक, दोपहर 12.30 बजे मध्यान्ह आरती, 01 बजे सांई प्रसादी और शाम 5.30 बजे सांई पालकी निकाली गई। संध्या 7 बजे धूप आरती के बाद विशाल सांई भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं महोत्सव के अवसर पर सांई भजन का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या भक्तों की उपस्थिति रही। इस आयोजन को लेकर सांई दर्शन नगर और सहित आसपास के इलाके में भारी उत्साह देखा गया।