राजनांदगांव

देश का आर्थिक विकास बेहतरीन ढंग से - मिश्रा
14-Apr-2025 1:59 PM
देश का आर्थिक विकास बेहतरीन ढंग से - मिश्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेशदत्त मिश्रा अपनी नियुक्ति के बाद से लगातार मजदूरों व नागरिकों के बीच बधाई लेेने व स्वागत कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। रायपुर स्थित उनके कार्यालय में प्रदेशभर से मजदूर क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ता बधाई देने आ रहे। वहीं भिलाई व राजनांदगांव में अन्य बड़े कार्यक्रमों में उनका स्वागत सत्कार हो रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में निर्माण मजदूर संघ राजनांदगांव के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और भारतमाता की जय का नारा लगाकर स्वागत किया।

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री व मजदूर नेता नरेश कुमार साहू ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जिले के कामगार साथियों को संबोधित करते  योगेशदत्त मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को वैभव की ओर ले जाने की नीतियों  पर काम कर रहे हैं। एक ओर जहां देशभर में विकास की ऐतिहासिक रफ्तार देखने को मिल रहा है। वहीं विश्व पटल पर भी उनकी सूझबूझ व उनके कार्य करने के तरीके का लोहा माना जा रहा है। ट्रम्प टैरिफ के बाद  पूरे विश्व में आए भूचाल के बीच कोई देश मजबूती के साथ खड़ा है तो अपना देश भारत है। 


 

इस दौरान नरेश कुमार साहू, गजानंद मिश्रा,  गोपाल दास साहू, जयप्रकाश साहू, तुलाराम वर्मा, केशव राम सिन्हा, गौल्ईहा राम डेहरे, योगेश साहू, चन्द्रशेखर साहू, चेतन साहू, मणिराम साहू, विष्णू राम साहू, लोमश कुमार वर्मा, भारती शर्मा, धनेश्वरी साहू सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट