राजनांदगांव

पूर्व विधायक जंघेल ने मुरई गांव का जाना हालचाल
14-Apr-2025 1:57 PM
पूर्व विधायक जंघेल ने मुरई गांव का जाना हालचाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अप्रैल।
राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी स्थापना पखवाड़ा अभियान के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भाजपा के अंतर्गत छुईखदान मंडल के ग्राम मुरई में गांव चलो - बस्ती चलो अभियान के माध्यम से खैरागढ़ पूर्व विधायक कोमल जंघेल पहुंचकर गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और गांव का भ्रमण कर गांव का हालचाल जाना। इस अभियान में जिला पंचायत सदस्य ललित चोपडा जुडक़र कार्यक्रम को गति दिया। साथ ही गांव की समस्याओं से अवगत होकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

श्री जंघेल और श्री चोपड़ा ने बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और विभिन्न वार्डों में में पहुंचकर ग्रामीणों से भेंट की।  जल जीवन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना में गैस वितरण, पेंशन योजना, पेंसन, महतारी वंदन योजना, विद्युत संबंधित समस्या सहित  सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन का जायजा लिया। वर्तमान में आवास योजना में लोगों को  सर्वें सूची में शामिल करने आवास मित्र एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया। जल जीवन योजना में टंकी अधूरा व घटिया निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन को शिकायत पत्र भेजकर टंकी को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। पेयजल के संकट से निपटने के लिए ग्रामीणों से बातचीत कर शीघ्र ही निराकरण करने पर चर्चा हुआ।  मुरई के ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा के स्थापना, पार्टी के ऐतिहासिक यात्रा का लोगों को अवगत कराया व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई। भाजपा सरकार के विभिन्न कार्यों का भी जिक्र किया गया। इस अभियान में मंडल कोषाध्यक्ष तुकाराम जंघेल, रेखचंद जंघेल, बूथ अध्यक्ष कमलेश तिवारी, राजकुमार जंघेल, बाला सेन, प्रहलाद राम, तोरण जंघेल, घासीराम जंघेल, पन्ना विश्कर्मा सहित गांव के अन्य लोग शामिल हुए।


अन्य पोस्ट