राजनांदगांव

सनातन हिन्दू संस्कार शिक्षा कन्या भोज व भंडारा के साथ विराम
12-Apr-2025 4:24 PM
सनातन हिन्दू संस्कार शिक्षा कन्या  भोज व भंडारा के साथ विराम

श्री बागेश्वर धाम मां बम्लेश्वरी पदयात्री सेवा पंडाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 12 अप्रैल। संस्कारधानी में सेवा प्रकल्प के तहत नौ दिनों तक श्री बागेश्वर धाम मंदिर उत्सव भवन में चल रहे पदयात्री सेवा पंडाल को अगली क्वांर  नवरात्र तक के लिए विराम दिया है। उसके पूर्व संस्कारधानी मे प्रथम बार बच्चों एवं बड़े सभी वर्ग के लिए सनातन हिन्दू संस्कार शिक्षा कार्यशाला, कन्या भोज, भंडारा आयोजित किया गया।

उक्त जानकारी देते श्री बागेश्वर धाम मंदिर सेवक आयोजन संयोजक पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता, राजेश शर्मा, योगेश साहू, सौरभ खंडेलवाल, राकेश ठाकुर, विजय गुप्ता द्वारा व आयोजन अध्यक्षद्वय भावेश अग्रवाल, श्रीमती मधु खंडेलवाल, स्वागत अध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता द्वारा बताया गया कि सनातन हिन्दू धर्म के प्रति जानकारी व जागरूकता व शिक्षा में वृद्धि करने के उद्देश्य से सनातन हिन्दू संस्कार शिक्षा कार्यशाला में  अमलेंदु हाजरा द्वारा व्याख्यान दिया गया। उपस्थित बच्चों,  महिला व पुरूषों को सनातन का अर्थ व हिन्दू सनातन धर्म पर शिक्षा के उद्देश्य से धर्म की सूक्ष्म जानकारी दी गई। इस इस संदर्भ में आम लोगों के उत्साह को देखते बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सनातन शिक्षा हिंदू धर्म के संबंध में व्यापक क्या लिखे व्यापक रूप से एक सप्ताह का आयोजन किया जाएगा तथा आयोजन भविष्य में भी अनवरत रूप से चलता जाएगा।

 

संस्कार शिक्षा के पश्चात श्री बागेश्वर उत्सव भवन में स्थापित मां दुर्गा, मां बम्लेश्वरी के दरबार में माता की महाआरती उपस्थित कन्याओं, नारीशक्तियों, पुरूष वर्ग, समाजधर्म सेवियों द्वारा की गई। इसके पश्चात उपस्थित देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उन्हें कन्या भोज करवाया गया तथा आयोजन समिति व अन्य भक्तों द्वारा कन्याओं को उपहार प्रदान किया गया। कन्या भोज पश्चात भगवान बागेश्वर महादेव के मंदिर, माता के दरबार में महाप्रसादी भंडारा आरंभ हुआ।  जिसमें सैकड़ों भक्तों, नागरिकों द्वारा भंडारा महाप्रसादी ग्रहण किया गया।

श्री बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट सहित समस्त संलग्न संस्थाओं द्वारा मां बम्लेश्वरी पदयात्री सेवा पंडाल के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सभी दानदाताओं सेवा, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं जनप्रतिनिधियों विभिन्न समाज, समाज सेवकों सहित समस्त संस्कारधानी वासियों का आभार व्यक्त किया है ।  उक्त जानकारी श्री बागेश्वर धाम सेवकगण अजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, विकास गुप्ता द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट