राजनांदगांव

धार्मिक आयोजन से आपसी सहयोग की भावना का होता है विकास - विक्रांत
10-Apr-2025 4:09 PM
धार्मिक आयोजन से आपसी सहयोग की भावना का होता है विकास - विक्रांत

राजनांदगांव, 10 अप्रैल। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान जिले के छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम गोकना में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह भाजपाईयों के साथ शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कथा व्यास से आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कथा प्रसंगों का श्रवण किया। ततपश्चात अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से जनमानस में आपसी भाईचारे की भावना के साथ आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है। 


श्रीमद् भागवत या अन्य धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रमों से क्षेत्रीय वातावरण शुद्ध एवं निर्मल होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनकर काफी सुखद अनुभूति होती है। लोगों में संस्कार का प्रवाह होता है। हमें प्रवचन को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश ठाकुर, छुईखदान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजू जंघेल, लीलाराम साहू, दुजेराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट