राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अप्रैल। शहर भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष सुमीत भाटिया ने 114.63 करोड़ रुपए शहर के पेयजल व्यवस्था के लिए प्रशासनिक स्वीकृति पर स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व अभिनंदन करते कहा कि डॉ. रमन सिंह शहर के विकास व समस्याओं को लेकर सदैव संवेदनशील रहे हैं। हाल ही में 2 करोड़ 63 लाख 99 हजार रुपए की स्वीकृति स्कूलों के विकास के लिए दिलाना शहर की जर्जर सडक़ों के निर्माण के लिए करोड़ों का आबंटन दिलाना और अब शहर को पीने के पानी के लिए तकलीफ ना हो इसके लिए महत्वकांक्षी परियोजना की स्वीकृति दिलाना उनकी राजनांदगांव को लेकर निरंतर चिंतनशील होने को प्रमाणित करता है।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार उत्तर मंडल अध्यक्ष भाटिया ने कहा कि पेयजल के लिए स्वीकृत करोड़ों की इस धनराशि से शहर की जीवनरेखा शिवनाथ नदी व्यपरिर्वतन मुख्य लहर से शाखा नहर लाइनिंग का कार्य किया जाएगा। जिससे इस नहर के रास्ते में पडऩे वाले 20 गांव को सीधा लाभ मिलेगा व शहर में पेयजल की किल्लत को भी दूर किया जा सकेगा। इस जनपयोगी कार्य के लिए जहां प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का आभार है। वहीं डॉ. रमन सिंह का अभिनंदन है।