राजनांदगांव

कर्मा माता केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं- विक्रांत
30-Mar-2025 3:21 PM
कर्मा माता केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं- विक्रांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 मार्च। 
भक्त माता कर्मा की जयंती जिले सहित प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी क्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पेंडरवानी में भी साहू समाज ने कर्मा जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। जयंती कार्यक्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह  शामिल हुए।

जिपं उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कर्मा माता के आदर्शों की बात करते कहा कि कर्मा माता केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए आदर्श है।  उनका जीवन परिश्रम, सत्य और सेवा के मार्ग को दर्शाता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को कर्मठता और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि  समाज का विकास तभी संभव है, जब हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करें।

कार्यक्रम के दौरान साहू समाज ने विक्रांत सिंह का भव्य स्वागत करते समाज के उत्थान और विकास हेतु उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। 
्रामीणों ने कहा कि जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह हमेशा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए तत्पर रहते हैं और उनकी उपस्थिति से कर्मा जयंती का आयोजन और भी भव्य और प्रेरणादायी बन गया। 

जिपं उपाध्यक्ष श्री सिंह ने ने कार्यक्रम में साहू समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते कहा कि समाज का उत्थान संगठित प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने शिक्षा, कृषि, व्यापार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए साहू समाज से सहयोग की अपील की।

इस आयोजन में भाजपा नेता राकेश ठाकुर, इंदल साहू, ढालू साहू, लीलाराम साहू, नारायण साहू, रामाधार साहू, विष्णु साहू, फत्ते साहू,  गोपाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट